Re. No. MP-47–0010301

सिंगरौली में पत्नी समेत लिपिक ने लगाई फांसी,दफ्तर में शराब पीने का वायरल हुआ था वीडियो

सिंगरौली में पत्नी समेत लिपिक ने लगाई फांसी,दफ्तर में शराब पीने का वायरल हुआ था वीडियो

सिंगरौली- कार्यालय वन मंडल अधिकारी सिंगरौली में पदस्थ एक बाबू (लिपिक) ने शुक्रवार की सुबह सरकारी आवास में पत्नी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले महीने विभागीय कार्यवाही में लिपिक को सेवा से पृथक कर दिया गया था। सेवा से पृथक होने बाद से ही वनकर्मी मुख्यालय छोड़ अपने गांव चला गया था। यह जानकारी सामने आई है कि शुक्रवार की सुबह ही पत्नी के साथ बैढ़न आया था। मौके से 4 पन्ने का सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस ने जांच करने की बात कही है।

गौरतलब है कि हाल ही में दफ्तर में शराब पीने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद लोगों के बीच संबंधित बाबू की करतूत लोगों के बीच चर्चा का हिस्सा बन गई थी। इधर वन मंडल अधिकारी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पहले तो बाबू हटा दिया। इसके बाद एक कमेटी का गठन कराकर मामले की जांच कराई।जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे सेवा से पृथक कर दिया गया। डीएफओ ने सरकारी दफ्तरों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की लैंगिक अपराधों से बचाव के लिए बने अधिनियम 2013 के तहत गठित आंतरिक परिवाद कमेटी से पूरे मामले की जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की।

वन मंडल कार्यालय सिंगरौली में पदस्थ महिलाकर्मी को लिपिक शिवराज सिंह आए दिन अश्लील गाली दिया करता था। वह आफिस में ही बैठकर शराब भी पीता था। महिलाकर्मी ने डीएफओ को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि बाबू धारदार हथियार भी साथ में रखता है।

बताया जाता है कि महिला कर्मी ने संबंधित बाबू को एक दिन आफिस में गाली देने से मना किया तो शराबी बाबू और उससे उलझ पड़ा और तेज स्वर में उसे गाली देते हुए उसे और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगा।

शिकायत के अनुसार बाबू के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी, जिससे वह धमकी देता था। वह शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी को रात में भी काल करता और धमकाता था, जिससे उसके स्वजन डरे-सहमे थे। पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपने जान-माल की सुरक्षा के लिए के पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन पत्र दिया।
महिला कर्मचारी ने शराबी बाबू का वीडियो एवं आडियो भी पुलिस को दिया। पुलिस ने अब तक एफआइआर दर्ज नहीं की है। इतना कुछ होने के बाद डीएफओ कार्यालय की ओर से शिवराज सिंह के कृत्य को घोर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गईं।

वन विभाग में पदस्थ कर्मचारी शिवराज सिंह और उनकी पत्नी निर्मला सिंह का फांसी में लटकता l शव मिला है। कुछ दिन पूर्व शासकीय कार्यालय में शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था, वायरल वीडियो के आधार पर जांच करने के उपरांत वन कर्मचारी शिवराज सिंह को सेवा से पृथक कर दिया था। जहां आज दोनों पति-पत्नी का शव फांसी में लटकता हुआ मिला। मृतक के बड़े भाई ने वीडियो वायरल करने वाली महिला कर्मचारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वही मौके से एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है। बर्खास्त वन कर्मचारी शिवराज सिंह सीधी जिले के पीपरोहर गांव के निवासी थे आज ही गृह ग्राम से शासकीय आवास में पहुंचे थे।

बाइट पुन्नू सिंह परस्ते सीएसपी

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!