Re. No. MP-47–0010301

थाना प्रभारी कुसमी ने जनता से किया सीधे संवाद एवं यातायात नियमों की समझाइस दी।

थाना प्रभारी कुसमी ने जनता से किया सीधे संवाद एवं यातायात नियमों की समझाइस दी।

अमित श्रीवास्तव। सीधी जिले के कुसमी थाना परिसर में थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश के द्वारा कुसमी क्षेत्र के नागरिकों एवं क्षेत्रीय नेताओ लोगों को बैठक में उपस्थित होने के लिए आग्रह किया था,सीधी जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिश अधीक्षक के आदेशानुसार कुसमी थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश ने कुसमी क्षेत्र के लोगों से उनकी मूलभूत समस्याओं के संबंध में सीधे संवाद किया है,जहां कुसमी के नायब तहसीलदार नारायण सिंह एवं कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्त चिकित्सक डॉक्टर दीपक सिंह भी उपस्थित थे।वैठक मे नायब तहसीलदार के द्वारा राजस्व संबंधी समस्याओं के संबंध में संवाद एवं स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टर दीपक सिंह ने लोगों से संवाद किया,और लोगो ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के संबंध में खण्ड स्तरीय अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके निराकरण के लिये अधिकारी आज से फील्ड मे तत्परता से डिउटी मे उपस्थित हो जायेगे और बडी समस्याओ पर जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखने का आस्वासन दिया,साथ ही थाना प्रभारी भूपेश कुमार बैश ने यातायात नियमो के संबंध मे जानकारी देते हुये लोगो को हेलमेट लगाने एवं सीट बेल्ट लगाकर बाहन चलाने की जानकारी दी,जनसंवाद कार्यक्रम में कुसमी के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ए एच अंसारी समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता पल्लू गुप्ता मनोज गुप्ता अखंड प्रताप सिंह विमल जायसवाल पी एल टांडिया वंश गोपाल सिंह राजन विश्वकर्मा सुरेंद्र टांडिया रामपाल सिंह महावीर सिंह अनिल सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।वही कुसमी थाना से एस आई गोपाल सिंह भूपेश सिंह कर्चुली कमलभान सिंह शिवराम बैश रामेश्वर सिंह सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!