Re. No. MP-47–0010301

जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सीधी से भोपाल और भोपाल से दिल्ली एक कर दूंगा – भाजपा पत्याशी डॉ राजेश

जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सीधी से भोपाल और भोपाल से दिल्ली एक कर दूंगा — भाजपा पत्याशी डॉ राजेश

हर कार्यकर्ता डॉ राजेश बनकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर, विजय श्री का करें वरण — देवकुमार 

भाजपा पत्याशी डॉ मिश्रा का लोकसभा कार्यालय में हुआ नागरिक अभिनंदन

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र 11 के सांसद प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रकी जनता जनार्दन की आशा और आकांक्षा पर पर खडा उतरने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए सीधी से भोपाल और भोपाल से दिल्ली एक कर दूंगा। भावुक हुए डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सदैव सेवक बनाकर रहा हूं और आप सभी को साक्षी मानकर यह विश्वास दिलाता हूँ कि लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के अगुवाई और अध्यक्षता में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ, जिसे संबोधित करते हुए पार्टी के लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने दोनों हाथजोड़कर सिर झुक कर उपस्थित जन सैलाब का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे समर्पित भाव से कार्य करूंगा। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फौज और लाखों जनता जनार्दन का आशीर्वाद हमारी पूंजी हैं ।

सांसद पद के प्रत्याशी डॉ मिश्रा ने केंद्रीय एवं प्रदेश के साथ-साथ जिला नेतृत्व के प्रति पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर दोनों हाथ जोड़कर आभार व्यापित किया।

अध्यक्षीय उदबोधन में अभिनंदन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता डॉ राजेश मिश्रा बनकर प्रचंडमतों से जीत सुनिश्चित करें। यह जीत का अंतर इतना विशाल और भव्य होना चाहिए कि आज तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाए, जिसका उपस्थित जन समुदाय ने तालिया की गड़गड़ाहट से भारतमाता की जय का उद्घोष करते हुए समर्थन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि हमारा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के रूप में तय हो चुका है। हमारा चुनाव चिन्ह कमल पहले से ही लोगों के दिल और दिमाग में बसा हुआ है। 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनानेके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400 पार में सीधी लोकसभा को जीतने के लिए जुट जाएं।

शिवराज की तरह डॉ राजेश — कुंवर सिंह

भाजपा द्वारा सीधी लोकसभा का प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को बनाए जाने पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने डॉ राजेश मिश्रा की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से की। विधायक श्री टेकाम ने कहा कि जैसे शिवराज सिंह जी रात दिन जनता की सेवा में लगे हुए है, उसी प्रकार डॉक्टर राजेश मिश्रा पाँव- पाँव वाले भैया की तरह लगे हुए हैं। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर समर्थन किया।

डॉ राजेश मिश्रा का व्यक्तित्व कार्यकर्ता निष्ठ — के के तिवारी

लोकसभा चुनाव संचालन समिति के जिला संयोजक और पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने कहा कि डॉ राजेश मिश्रा का व्यक्तित्व कार्यकर्ता निष्ठ है। पार्टी ने एक अच्छे व्यक्तित्व को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।

डॉक्टर साहब को प्रचंड मतों से विजई बनाएं — इंद्रशरण 

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि डॉ राजेश मिश्रा को पार्टी ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। डॉक्टर साहब को रिकार्ड मतों से विजई बनाएं, जिससे जनकल्याण की योजनाएं किसान सम्माननिधि, आयुष्मान नल जल और अनेक जनकल्याणकारीयोजनाएं अविरल रूप से चलती रहे और राम राज्य की स्थापना हो।

डॉ राजेश का व्यकत्व व्यक्तित्व बेमिसाल — देवेंद्र सिंह 

नगर पालिका परिषद के दो बार के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ने डॉ राजेश मिश्रा की तारीफों का पुल बांधे । डॉ राजेश मिश्रा काव्यक्तित्व सहज, सरल और सेवाभाभी है। ऐसे प्रत्याशी निश्चितरूप से लोकसभा का समग्र विकास करेंगे। कार्यक्रम को रामपुर नैकिन नगर परिषद के अध्यक्ष और मोर्चे के प्रदेश मंत्री रामकुमार साहू ने भी डॉ राजेश मिश्रा की जमकर तारीफ की और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रमका संचालन जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। इस अवसर पर लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी, सिंगरौली और ब्यौहारी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!