Re. No. MP-47–0010301

रीवा में रोड़ पर पीक पड़ेगी भारी,नगर निगम ने की यह तैयारी

रीवा में रोड़ पर पीक पड़ेगी भारी,नगर निगम ने की यह तैयारी

रीवा-मध्यप्रदेश के दूसरे शहरों की तर्ज पर रीवा को भी स्वच्छता में अव्वल बनाने की तैयारी है। नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने कहा कि 2023-24 के स्वच्छता सर्वेक्षण में हम एक थ्री स्टार स्वच्छ शहर बने हैं। इस वर्ष हम कोशिश कर रहे हैं कि हम वॉटर प्लस सेर्टिफिकेट भी प्राप्त करें। जिसके लिए सीवरेज नेटवर्क का काम भी शहर में तेजी से चल रहा है।

इस बार हमने लक्ष्य रखा है कि हमारा रीवा शहर स्वच्छता में फाइव स्टार रैंकिंग प्राप्त करे। इसलिए मैं लोगों से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे कचरे को कचरा गाड़ी में ही डालें। बड़े महानगरों की तर्ज पर हम भी प्रयास कर रहे हैं कि हम स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन करें।

स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारे शहर को रेड स्पॉट फ्री कराने का लक्ष्य होता है। जिन जगहों पर रेड स्पॉट ज्यादा पाए गए हैं उन जगहों को साफ करने का प्रयास भी किया जा रहा है। पर हम रेड जोन मुक्त क्षेत्र तभी हो सकते हैं जब शहरवासी गुटका खाकर इधर-उधर ना थूकें।

जिसके लिए नगर निगम ने समय-समय पर चालानी कार्यवाहियां भी की हैं। आने वाले समय में भी इसमें सख्त कार्यवाहियां की जाएंगी। मैं सभी नागरिकों से भी अपील करती हूं कि वे शहर को साफ़ रखने में अपना योगदान दें। अन्यथा गुटका-पान खाकर इधर-उधर थूकने और शहर को गंदा करने पर चलानी कार्यवाही की जाएगी।जानकारी के अनुसार जुर्माने की राशि 200 रूपए से 500 रूपए के बीच है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!