Re. No. MP-47–0010301

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वन भारत साड़ी वाॅकथाॅन का हुआ आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वन भारत साड़ी वाॅकथाॅन का हुआ आयोजन

सीधी 07 मार्च 2024
जिले में आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत वन भारत साड़ी वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय ने वन भारत साड़ी वाॅकथाॅन कार्यक्रम को पिंक झंडी दिखा कर रवाना किया। वन भारत साड़ी वाॅकथाॅन रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चल कर अंबेडकर चौराहा एवं अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ।

वन भारत साड़ी वाॅकथाॅन का उद्देश्य देश भर की महिलाओं को साड़ी पहनने का प्रदर्शन करके भारत की विविधता में एकता वाले देश के रूप में प्रस्तुत करना और भारत में हाथकरघा साड़ी संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह पारंपरिक वस्त्र की भावना को बढ़ावा देगा और वोकल फाॅर लोकल के विचार का समर्थन करेगा और महिलाओं के बीच फिटनेस के बारे में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

 

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!