राज्य पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों के तबादले,गायत्री तिवारी होगी Dsp सीधी
भोपाल- राज्य शासन ने सोमवार को तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) व 19 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। तबादला आदेश में गायत्री तिवारी को Dsp हेडक्वार्टर बनाया गया है।इनमें अधिकतर वह हैं जिन्हें एक ही जगह पर पदस्थापना के तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से ऐसे अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए थे। प्रभावित एएसपी में अभिषेक राजन सेनानी छठवीं वाहिनी जबलपुर को एएसपी कटनी, अंजुलता पटले एएसपी शहडोल को उप सेनानी छठवीं वाहिनी जबलपुर और संतोष डेहरिया उप सेनानी छठवीं वाहिनी जबलपुर को एएसपी शहडोल पदस्थ किया गया है। देखिए अधिकारियों की तबादला सूची…..

Advertisement









