Re. No. MP-47–0010301

जबलपुर में फैक्ट्री में अचानक फटी भट्टी एक के बाद एक हुए 3 ब्लास्ट

जबलपुर में फैक्ट्री में अचानक फटी भट्टी एक के बाद एक हुए 3 ब्लास्ट

जबलपुर- मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां जीआईएफ (GIF) फैक्ट्री में अचानक भट्टी फट गई। भट्टी में एक के बाद एक तीन ब्लास्ट हुए। जिससे फैक्ट्री में हड़कंप मचगया। हादसे में मौके पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने शुरू हादसे की जांच शुरु कर दी है। हादसे में नुकसान का अनुमान लगाना अभी बाकी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भट्टी में 3 टन लोहा खौल रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद प्रबंधन ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। हादसे वाली जगह को फिलहाल सील कर दिया गया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।

वहीं हादसे के बाद मौके पर फैक्ट्री अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जीआईएफ सेना के लिए काम करती है। इस फैक्ट्री का मुख्य काम ढलाई का है। जहां सेना के कई बढ़े उत्पादों की ढलाई होती है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!