Sidhi:कोदई की रोटी खाने से नौ लोग हुए बीमार जिला चिकित्सालय में जारी है इलाज
सीधी- जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ठोगा गांव से देर रात नौ लोग कोदई की रोटी खाने से गंभीर रूप से बीमार हो कर जिला चिकित्सालय सीधी पहुंचे जिनका कल रात से जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ठोगा गांव के पनिका परिवार के नौ लोगों ने शनिवार शाम कोदई की रोटी खाई इसके बाद धीरे-धीरे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में भर्ती कराया गया लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें रात में जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया। सीधी में अस्पताल प्रबंधन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बीमार लोगों का इलाज शुरू किया गया इसके बाद अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
बीमार लोगों में-
शंभू पनिका निवासी ठोगा,चिंतामणि पनिका, नीरज पनिका,मुन्नू पनिका कुशमहर,पंचवती पनिका कुशमहर,
शांति पनिका माटा ,मुन्नी पनिका ठोगा
संगीता पनिका ठोगा एवं सुजिता पनिका ठोगा शामिल हैं।
जिला प्रशासन ने जाना घायलों का हाल
घायल हुए सभी बीमारी का हाल जानने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिनिधि के रूप में अपर कलेक्टर सीधी द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना गया और उनके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को उचित निर्देश दिए गए।








