Re. No. MP-47–0010301

सावधान! सड़क पर सतर्क है सीधी पुलिस,एसपी ने आम लोगों से की अपील

सावधान! सड़क पर सतर्क है सीधी पुलिस,एसपी ने आम लोगों से की अपील

सीधी-आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते आदर्श आचार संहिता लगने के पश्चात जिले में धारा 144 लागू की गई है।

उपरोक्त के पालन में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा समस्त थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत सघन वाहन चेकिंग तथा वाहनों से अनाधिकृत वाहन पट्टिकाएं हटाने की कार्यवाही कराई जा रही है।

वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, आवश्यक दस्तावेज ना होने, बिना हेलमेट एवं तीन सवारी, चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, अनधिकृत रूप से मोटर यान के ऊपर लाल नीली पीली बत्ती एवं सायरन/हूटर उपयोग करने वाले इत्यादि वाहन चालकों के विरुद्ध साथ ही अनावश्यक घूमते हुए व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही सीधी पुलिस अवैधानिक गतिविधियों पर नियंत्रण, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आवागमन, अवैध मादक पदार्थ/ हथियार के अवैध परिवहन, यातायात उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हेतु प्रतिबद्ध है ।

अतः सीधी पुलिस आमजन से अपील करती है की आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का पालन करें तथा कनून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सीधी पुलिस का सहयोग करें ।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!