पटवारी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार…
सीधी- जनपद पंचायत सिहावल, तहसील बहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द में ठाढ़ी से लेकर चरहवा तक की सड़क में अतिक्रमण कर लोगों ने अति कर दी है! जिसकी अतिक्रमण से परेशान ग्रामीण जनों के साथ साथ ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा सीधी कलेक्टर ,एसडीम, एवं तहसीलदार से कई बार शिकायत कर इस ओर विशेष रूप से ध्यान आकृष्ट कराया गया ! तहसीलदार ने संबंधित आर. आई एवं पटवारी को कार्यवाही हेतु आदेशित भी किया लेकिन ऐसा लगता है कि आम जन की समस्याओं से इनका कोई सरोकार नहीं! हल्का पटवारी एवं आर.आई अपनी अलग हेकड़ी दिखाते हैं! हल्का पटवारी का साफ-साफ कहना है कि कुछ नहीं करेंगे जो करना है सो कर लो! जिसकी वजह से पंचायत द्वारा बन रही सड़क का काम बंद हो गया है !सरकार द्वारा चलाई जा रही गांव-गांव में जन समस्या निवारण शिविर के औपचारिकता मात्र से काफी निराश नजर आते हैं लोग!
प्रशासन में बैठे लोगों द्वारा सब कुछ जानते हुए भी इस गंभीर प्रकरण पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है! लोगों की नाराजगी देखकर कयास लगाए जा रहे हैं की बड़े पैमाने पर प्रशासन और नेताओं का विरोध किए जाने की तैयारी चल रही है! साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रशासन द्वारा मनमाना रवैया अपनाने एवं चिर निद्रा में सोए रहने के उल्लेख करने की बात कही गई है!
ग्राम पंचायत क्षेत्र नकझर खुर्द में अतिक्रमण से परेशान लोगों द्वारा नए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी से न्याय पाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की उम्मीद जताई गई है!








