Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:भाजपा से अलग हुए अजय प्रताप ने थामा गोंगपा का हाथ,दाखिल किया नामांकन

Sidhi:भाजपा से अलग हुए अजय प्रताप ने थामा गोंगपा का हाथ,दाखिल किया नामांकन

सीधी- लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी में रहे राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह द्वारा आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से सीधी लोकसभा चुनाव हेतु अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। और मैदान में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी गई है।

जी हां बता दें कि भाजपा से किनारा करने के बाद अजय प्रताप सिंह द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हाथ थाम लिया गया है उनके द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित कलेक्टर कोर्ट में लोकसभा सीधी से अपना नामांकन पत्र भर दिया गया है विगत दिनों भाजपा से नाराज हुए राज्यसभा सांसद अजय प्रताप द्वारा पार्टी से अपना इस्तीफा दिया गया था और प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस बात के संकेत दिए गए थे कि लोकसभा क्षेत्र सीधी से वह चुनाव मैदान में उतरेंगे हालांकि उनके द्वारा इस बात का खुलासा नहीं किया गया था कि किस दल से चुनाव मैदान में आएंगे। लेकिन आज स्थिति स्पष्ट हो गई है और गोंडवाना के बैनर तले उन्होंने चुनाव में ताल ठोक दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!