Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर नाराज हुए कलेक्टर,जारी हुआ शोकाज नोटिस…

Sidhi:निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर नाराज हुए कलेक्टर,जारी हुआ शोकाज नोटिस…

सीधी 21 मार्च 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा द्वारा बढौरा तथा मोहनिया एसएसटी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात एसएसटी टीमों से नाकों की व्यवस्था एवं उनके द्वारा की गई कार्यवाहियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने सभी एसएसटी टीमों को सजगता से अपने कार्य करने हेतु प्रेरित किया। बढौरा में संबंधित टीम के सदस्यों के अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

जी हाँ निर्वाचन की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण एसएसटी दल प्रभारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने जानकारी देकर बताया है कि दिनेश प्रसाद मिश्रा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी खिरखोरी एवं राजेश शुक्ला वनपाल परिक्षेत्र सेमरिया रेंज चुरहट की ड्यूटी लोकसभा निर्वाचन 2024 स्थैतिक निगरानी टीम के रूप में विधानसभा क्षेत्र 77 सीधी अंतर्गत एस.एस.टी.-1 (बढ़ौरा) में लगाई गई है। दिनांक 21.03.2024 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के भ्रमण के दौरान उपस्थित नहीं पाए गये, कलेक्टर द्वारा अनुपस्थिति पर भारी अप्रसन्नता व्यक्त की गई है। दल प्रभारी के रूप में संबंधित के द्वारा कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही व उदासीनता बरती गई है।

संबंधित अधिकारियों को प्रति उत्तर एक दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नियत समयावधि में जबाव प्रस्तुत नहीं करने एवं जवाब समाधान कारक नहीं होने की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!