Re. No. MP-47–0010301

सीधी के युवक ने सिंगरौली में मचाया तांडव,तीन लोगों पर चढ़ा दी कार

सीधी के युवक ने सिंगरौली में मचाया तांडव,तीन लोगों पर चढ़ा दी कार

सिंगरौली- सिंगरौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।यहाँ सीधी जिले के निवासी एक युवक द्वारा मामूली विवाद में अपनी कार से पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया। वारदात के बाद कार ड्राइवर भाग निकला, तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर निवासी सनी कुमार अपने दो रिस्तेदारों के साथ पैदल सड़क पर जा रहा था, उसी दौरान कार चालक रोहित शराब के नशे में आया और तीनों युवकों को कट मार दिया। इसी बात को लेकर कार चालक और उसके दो साथियों ने उन तीनों युवकों के साथ विवाद शुरू कर दिया, फिर उसके बाद कार चालक कार लेकर थोड़ी दूर गया, फिर तेज गति से कार चलाते हुए आया और पैदल जा रहे तीनों युवकों के ऊपर कार चढ़ाते हुए भाग निकला। इस घटना में तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक व उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

कार चढ़ाने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए, वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार चालक ने जान से मारने की नियति से तीनों युवकों के ऊपर कार चढ़ाई है, लिहाजा मोरवा थाने की पुलिस ने धारा 307 का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मोरवा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मुताबिक घटना 16 मार्च की है। जब मामूली विवाद में कार चालक ने तीन लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह निवासी सिहावल थाना अमिलिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 307 का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!