Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:संजय टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत, जांच में जुटा अमला

Sidhi:संजय टाइगर रिजर्व में तेंदुए की मौत, जांच में जुटा अमला

 

सीधी- जिले के संजय टाईगर रिजर्व एरिया के वन परिक्षेत्र मड़वास बफर अंतर्गत अज्ञात वाहन के टक्कर से एक नर तेंदुआ की मौत हो गई। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की रात्रि पोड़ी से टमसार मुख्य मार्ग पर अमगांव में बीच सड़क पर सुबह एक नर तेंदुआ का लहूलुहान हालत में शव देखा गया। जिसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। सूचना उपरांत घटना स्थल पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर मौके पर सीसीएफ रीवा एवं डाक्टरों की तीन सदस्यीय टीम पहुंच कर तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम किया गया। तत्पश्चात शव को दफना दिया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि रात्रि तकरीबन एक बजे के आस पास अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से तेंदुआ की मौत हुई है। संजय टाईगर रिजर्व द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!