Re. No. MP-47–0010301

सड़क पर चाय बनाते दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव,कहाँ पुरानी यादें ताजा हो गई

सड़क पर चाय बनाते दिखे मुख्यमंत्री मोहन यादव,कहाँ पुरानी यादें ताजा हो गई

धार- जिले के प्रवास के दौरान मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव अलग ही अंदाज में नजर आए।बड़वानी से श्रीधाम बालीपुर जाते समय कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव मनावर में रुके। मनावर के सिंघाना रोड पर बस स्‍टैंड पर जाम के कारण मुख्‍यमंत्री के वाहन की रफ्तार धीमी हुई।

इसी दौरान डॉ मोहन यादव की नजर चाय की एक दुकान पर पड़ी। तभी मुख्‍यमंत्री वाहन से उतरे और चाय की दुकान पर पहुंच गए। उन्‍होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को चाय पिलाई। मुख्‍यमंत्री का यह अंदाज देखकर लोग हैरत में पड़ गए। मुख्यमंत्री को चाय बनाता देख मीडिया और वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आप चाय बना रहे हैं इसका क्या कारण है तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है पहले हमारा भी होटल था हमारे द्वारा चाय बनाई जाती थी नाश्ता बनाया जाता था हमें इसका अनुभव है साथ ही चाय बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा की पुरानी यादें ताजा हो गई

मनावर में सीएम ने नगर पालिका परिषद के सामने भाजपा, नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें तीर-कमान भेंट किए गए। जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, सुनील पाटीदार, अभय कनेल, अमित शर्मा, पार्षद लोकेश मुकाती, रूपेश सोलंकी, मांगीलाल सावले, लालसिंह बर्मन, अशोक नामदेव, आशुतोष सोनी, सुनील चौपड़िया, रामेश्वर धनगर, पवन पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!