Re. No. MP-47–0010301

होटल जहांनुमा के चेयरमैन ने खुद को मारी गोली,मौके पर हुई मौत

होटल जहांनुमा के चेयरमैन ने खुद को मारी गोली,मौके पर हुई मौत

भोपाल के 5 स्टार होटल जहांनुमा पैलेस के चेयरमैन नादिर रशीद (72) ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद उनकी पत्नी सोनिया की तबीयत बिगड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नादिर रशीद ने श्यामला हिल्स इलाके की नादिर कॉलोनी में अपने घर शामला कोठी में सुसाइड किया है। पुलिस को सुबह 10 बजे सूचना मिली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और नादिर रशीद के रिश्तेदार उनके घर पहुंच गए हैं।

सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन उनका कई महीनों से डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। नादिर का बीते 6 माह से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनके दो बेटे हैं।

पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल ले गए शव जानकारी के अनुसार नादिर ने बाथरूम में अपने सिर में गोली मारी है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

नादिर के आत्महत्या करने के बाद उनकी पत्नी सोनिया की तबीयत बिगड़ गई। श्यामला हिल्स पर ही रहने वाले फैमिली डॉ. मोइज हुसैन को बंगले पर बुलाया गया। बंगले से बाहर निकलने पर डॉ. मोइज ने कहा कि अंदर बहुत पुलिस है। क्या हुआ कुछ कह नहीं सकते। इतनी बड़ी घटना हुई है। उनकी पत्नी की तबीयत खराब होना स्वाभाविक है। उन्हें दवाइयां दी हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!