Re. No. MP-47–0010301

चेक पोस्ट पर पुलिस ने  दो कारों से जप्त की 5 लाख से अधिक की राशि

चेक पोस्ट पर पुलिस ने  दो कारों से जप्त की 5 लाख से अधिक की राशि

रीवा-चोरहटा थाना अंतर्गत उमरी चेकपोस्ट में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दो बड़ी कार्यवाही की गई जिसमें बीरेंद्र द्विवेदी निवासी खुटहा बेला बोलेरो गाड़ी से रीवा की ओर ₹400000 नगदी लेकर जमीन कि रजिस्ट्री के लिए जा रहे थे, चेक पोस्ट में जांच करने पर उनके पास नगदी रकम को जप्त कर लिया गया है। साथ ही राकेश कुमार अग्रवाल निवासी जवाहर नगर सतना अपनी सिफ्ट कार से 1 लाख 21 हजार रुपए लेके यूनियन बैंक सिरमौर चौराहा रीवा कि ओर आ रहे थे। जिनके पास भी 50 हजार से ज्यादा नगदी होने पर जप्त कर निर्वाचन आयोग भेज दी गई है।
पुलिस द्वारा हर आने जाने वाली गाड़ी की जांच पड़ताल निरंतर कि जा रही है, बिना जांच के किसी भी गाड़ी को जिले के अंदर प्रवेश नही दिया जा रहा है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!