Re. No. MP-47–0010301

सीधी- चुरहट पुलिस की बड़ी कार्रवाही,जप्त हुआ 25 लाख का मशरुका

सीधी- चुरहट पुलिस की बड़ी कार्रवाही,जप्त हुआ 25 लाख का मशरुका

सीधी-   पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चुरहट पुलिस ने रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन कर रहे 5 (407) वाहनों को जप्त कर वाहन चालक मय वाहन स्वामियों के विरुद्ध मामला किया पंजीबद्ध।

बता दे कि दिनांक 31/03/2024 को थाना प्रभारी चुरहट को जरिये मुखविर सूचना मिली की ग्राम पावा सोन नदी में सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र मदरहई में कई वाहन अवैध रूप से रेत चोरी कर वाहन में लोड कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित रूप से थाना प्रभारी चुरहट द्वारा सूचना की पुष्टि एवं विधिक कार्यवाही हेतु त्वरित रूप से स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना स्थल की ओर रवाना हुये जो टीम द्वारा ग्राम पावा सोन नदी, सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र मदरहई मौके पर पहुंचकर देखे तो कई वाहन आते दिखे जिनके चालक पुलिस को आता देख वाहन खड़ा कर झाड़ियों के सहारे फरार हो गये जो पास जाकर चेक किये तो 5 टाटा 407 वाहन जिनमे रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं लेख नहीं है अलग अलग रंग के अवैध रेत करीब 200-200 घन फिट लोड होना पाई गई जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। उक्त आरोपी टाटा 407 के पांचो वाहन चालक एवं वाहन स्वामीयों का कृत्य आईपीसी की धारा 379, 414, खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4(ए), 21(ए), वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 39, 41, 51, भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2, 41, 51, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 एवं मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम 1996 की धारा 53(1), 53(3), 53(5) एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 130(3), 177 का अपराध पाये जाने पर सभी आरोपी टाटा 407 के चालको एवं वाहन स्वामीयों के विरूद्ध अपराध कायम कर पांचो टाटा 407 वाहन मय रेत लोड कुल कीमती 25 लाख रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

कुल जप्त मशरुका:-5 टाटा 407 वाहन रेत लदी कीमती 25 लाख

सराहनीय भूमिका:- उपरोक्त समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा, उनि देवेंद्र पाण्डेय, वृजेन्द्र सिंह , सहायक उपनिरीक्षक टी. डी. रावत, प्रआर. अनिल सोनी, राजपती सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!