Re. No. MP-47–0010301

मध्यप्रदेश की सीमा पर नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ लाखों के ईनामी हुए ढेर

मध्यप्रदेश की सीमा पर नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ लाखों के ईनामी हुए ढेर

भोपाल-बालाघाट में पुलिस मठभेड़ में 29 लाख और 14 लाख के 2 इनामी नक्सली ढेर हो गए। एमपी-छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हुई। मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पुलिस को मंगलवार तड़के 2 नक्सलियों के शव मिले। इनमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई वारदात में शामिल रहे 29 लाख के इनामी नक्सली नेता डीवीसीएम सजंती उर्फ क्रांति और 14 लाख के इनामी नक्सली रघु उर्फ शेर सिंह एसीएम शामिल हैं। रघु पर 3 स्टेट की पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था।

एसपी समीर सौरभ ने बताया कि नक्सलियों से 1 एके-47, एक बारह बोर की राइफल और दैनिक जरूरत का सामान बरामद किया है। इस मुठभेड़ में और नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!