Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:संजय टाइगर रिजर्व में दुर्घटना का शिकार हुए आधा दर्जन मेहमान शैलानी,पेड़ से टकराई जिप्सी

Sidhi:संजय टाइगर रिजर्व में दुर्घटना का शिकार हुए आधा दर्जन मेहमान शैलानी,पेड़ से टकराई जिप्सी

सीधी-संजय दुबरी टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए कोलकाता से आए सैलानियों की जिप्सी पेंड़ से टकरा गई। हादसे में जिप्सी में सवार सभी 6 सैलानी घायल हो गए। घायलों को टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा उपचार के लिए मझौली अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना रविवार को अपरान्ह करीब 3 बजे की है।

बताया गया कि 31 मार्च रविवार को कोलकाता से 6 लोगों का सैलानी दल परसिली रिसॉर्ट में आकर रुका था। अपरान्ह करीब 3 बजे पर्यटक वाहन जिप्सी से विभाग द्वारा संजय टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र दुबरी अंतर्गत भ्रमण के लिए भेजा गया। जैसे ही वाहन खैरा के जंगल में पहुंचा तो चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे जिप्सी में सवार सभी सैलानी घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं सुजाता घोषाल (47) एवं सर्बजोय घोसाल (64) की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शेष का मझौली अस्पताल में उपचार जारी है। सैलानियों के दल में तीन महिला, दो पुरुष एवं एक बच्चा था।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!