Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:उत्साह एवं हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया माॅ कर्मा जयंती महोत्सव

Sidhi:उत्साह एवं हर्षोल्लाष पूर्वक मनाया गया माॅ कर्मा जयंती महोत्सव

मुख्य समारोह में विधायक सिंगरौली एवं मुख्य अतिथियों द्वारा आरती वंदन किया

सीधी-दिनांक 06.04.2024 को सीधी जिले में माॅ कर्मा जयंती समारोह पूरे उत्साह के साथ परम्परागत एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह पड़रा साहू बस्ती में आयोजित किया गया जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह एवं उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं सभी स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति में माॅ कर्मा देवी की पूजा आराधना कर मल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज युवा मोर्चा द्वारा उपस्थित मंचासीन सभी अतिथियों का मल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह द्वारा अपने उद्बोधन में समाज से जुड़े सभी तत्थों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। तथा माॅ कर्मा देवी के बारे में भी लोगों को विस्तार से समझाया। विधायक श्री शाह ने बताया कि समाज तभी मतबूत होगा जब सभी लोगों आपस में आपसी समन्वय स्थापित कर एक साथ कदम से कदम मिलायेंगे। तथा समाज की बुराईयो को दूर करें तथा एक दूसरे की मदद करें। जिससे कोई भी समाज का व्यक्ति पीछे नहीं रहें। उन्होने बताया कि समाज की बुराइयां तभी खत्म हो सकती है जब सभी लोग शिक्षित होंगे तभी एक दूसरे की बातों को समझेगे तथा आपसी समन्वय स्थापित होगा जिससे धीरे-धीरे लोगों के मन में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक सोच पैदा होगी। और समाज आगे की ओर अग्रसर होगा।
नगर परिषद अध्यक्ष रामपुर नैकिन रामकुमार साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा ही है जो लोगो को आगे ले जाती है शिक्षा का स्तर जितना बढ़ेगा उतना ही समाज का विस्तार होगा। उन्होने समाज के सभी लोगो से अपील की है कि एक दूसरे की मदद करें जिससे सभी समाज के लोग एक साथ आगे बढ़ सकें।
इसके साथ ही राहुल देव (सेक्रेटरी) ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के सभी व्यक्तियों तक पहुंचे हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए। इसके लिए हम सब को मिल कर एक दूसरे की मदद करें जिससे सभी को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसी क्रम में उपस्थित मंचासीनों ने अपने अपने विचारों को समाज के लोगों के साथ साझा किया।
कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व चन्द्रमणि साहू (शिक्षक) तथा हनुमान साहू (वरिष्ठ समाज सेवी) द्वारा निभाया गया।
कार्यक्रम समापन के दौरान साहू समाज युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं बुजुर्गों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अंत में साहू समाज युवा मोर्चा की तरफ से रोहित राठौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी समाज के लोगों ने संत शिरोमणि माॅ कर्मा देवी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर राममिलन साहू (संविदाकार), रामकुमार साहू (नगर परिषद अध्यक्ष रामपुर नैकिन), राघव साहू (वरिष्ठ समाज सेवी), रामावतार साहू (रिटायर्ड रेंजर) योगेन्द्र साहू (वरिष्ठ समाज सेवी), यज्ञराज साहू (जनपद सदस्य कुबरी), अनुज साहू ब्रम्हदेव साहू (सीए), गीता साहू, डाॅ. रीतू साहू, डाॅ. वाई.पी. साहू, रामलखन साहू, राजेश साहू, देवेन्द्र वर्मा, सोमेश्वर साहू, महादेव साहू, जगदीश साहू, ललोहर साहू, रामप्रसाद साहू, (रामू), भगवानदास साहू, बाबा साहू, रामप्रसाद साहू, दिवाकर साहू, हीरालाल साहू, बाल्मीक साहू, शिवमूरत साहू बाल्मीक साहू (पटवारी), दीपचन्द्र साहू (पटवारी), बलवान साहू, प्रेमलाल साहू, राजरतन साहू, मुन्ना साहू, भीमसेन साहू, संतोष साहू, राजकुमार साहू (गिजवार), रामलल्लू साहू, शेष साहू, राजकुमार साहू (अमहा) सहित साहू समाज युवा मोर्चा से प्रदीप साहू (पप्पू), गणेश साहू, रमेश साहू, राकेश साहू, निवास साहू, रामकुमार साहू कुलदीप साहू, हरीश साहू, प्रीतम साहू, नरेश साहू, धर्मेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, प्रवीण साहू, रमेश साहू, अजीत साहू, अनिल साहू, पिन्टू साहू, सुम्मे साहू एवं समस्त साहू समाज एवं आसपास के ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!