Re. No. MP-47–0010301

दो दिन बाद फिर काग्रेंस में काजल, गलती का हुआ एहसास

दो दिन बाद फिर काग्रेंस में काजल, गलती का हुआ एहसास

सीधी- दो दिनों पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष काजल वर्मा को आज अपनी गलती का एहसास हुआ और एक बार फिर उनके द्वारा कांग्रेस में अपनी निष्ठा दिखाई गई उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मानते हुए कहा गया कि मुझसे गलती हो गई थी मैं कांग्रेस पार्टी की हूं और मैं उसका प्रचार करूंगी। 

जी हां बता दे दो दिन पहले देश के रक्षा मंत्री के हाथो भरे मंच पर भाजपा की सदस्यता लेने वाली काजल वर्मा ने आज दो दिन बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर सार्वजनिक रूप पर कहा कि मुझसे गलती हो गई थी मैं भाजपा के सीधी लोकसभा उम्मीदवार राजेश मिश्रा की बेटी से व्यक्तिगत संबंध होने के कारण कार्यक्रम में गई थी और मुझे इस बात का एहसास नहीं था कि मुझे सदस्यता दिला दी जाएगी। मैं कांग्रेस में ही हूं और अगर मेरे कांग्रेस के वरिष्ठ जन्म मुझे आज्ञा देंगे तो मैं कांग्रेस का प्रचार करूंगी उन्होंने कहा कि डॉक्टर राजेश मिश्रा की बेटी रंजन से उनका व्यक्तिगत संबंध है।

गौर करने वाली बात यह है कि भरे मंच से भाजपा की सदस्यता लेने के बाद नपा अध्यक्ष ने फिर पलटी मार दी है और भाजपा से किनारा कर कांग्रेस के प्रति अपनी आस्था जताई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!