Re. No. MP-47–0010301

बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की भरपाई करेगी सरकार

बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की भरपाई करेगी सरकार

भोपाल- प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्‍य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने समाचार एजेंसी से राज्य में असामयिक बारिश से फसल को हुए नुकसान पर कहा कि वे इस मामले को लेकर गंभीर हैं।

डॉ मोहन यादव ने कहा – मैंने हालात का संज्ञान लिया है और इस संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग को लिखा है। मुआवजा देना होगा तो देंगे। मुख्‍यमंत्री के अनुसार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!