Re. No. MP-47–0010301

साहू समाज सीधी युवा मोर्चा द्वारा नई पहल प्रदीप साहू द्वारा व्हीलचेयर का किया गया दान

साहू समाज सीधी युवा मोर्चा द्वारा नई पहल प्रदीप साहू द्वारा व्हीलचेयर का किया गया दान

सीधी साहू समाज युवा मोर्चा सीधी के प्रदीप साहू (पप्पू) भितरी द्वारा नई पहल करते हुए समाज में एक व्हीलचेयर का दान किया गया। दिनांक 06.04.2024 को संत शिरोमणि माॅ कर्मा जयंती की पावन अवसर पर पड़रा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके दौरान कार्यक्रम में जानकारी प्राप्त हुई की सुरेश साहू पिता शम्भू साहू वार्ड क्रमांक 8 साहू बस्ती जो की तीन साल पहले उन्हे पालियों (लकवा) मार दिया था जिससे उनका दोनो पैर एवं एक हाथ से दिव्यांग हो गये है। जिससे उनको चलने फिरने मे बहुत संकट होता है। वे सब्जी का व्यापार करते थे उनके चार बालक है और घर में कमाने वाला अब और कोई नहीं है। 

उनकी परिस्थितियों को देखते हुए प्रदीप साहू (पप्पू) भितरी द्वारा निर्णय लिया गया कि मै इन्हें व्हीलचेयर दूंगा। इसके उपरांत प्रदीप साहू (पप्पू) भितरी द्वारा कल नई व्हीलचेयर खरीदकर उनके घर पहुचाया गया। तथा उनको उस पर बैठाकर उन्हें सैरसपाटा भी कराया गया। व्हीलचेयर पाकर सुरेश बहुत खुश दिखे और प्रदीप साहू (पप्पू) को हृदय से धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर भीमसेन साहू (उपसरपंच पड़रा), निवास साहू (आरटीओ संविदाकार), प्रवीण साहू (फल व्यापारी) एवं प्रदीप साहू नौढ़िया उपस्थित रहें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!