कंपनी के खोदे गड्ढे में गिरने से बालक की हुई मौत
सिंगरौली- बरिगवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित हिंडालको कंपनी के गेट नंबर 4 के समीप मुख्य सड़क मार्ग के किनारे बने कुएं में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सनी नामदेव पिता अनिल कुमार नामदेव उम्र 12 वर्ष कुएं के समीप खेल रहा था इस दौरान उसका पर फैसला और वह सड़क किनारे बने कुएं में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान परिजनों ने हिंडालको कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया गया है कि हिंडालको महान कंपनी द्वारा चार नंबर गेट रोड के किनारे मध्य प्रदेश शासन की जमीन में जबरन रोड बनाई गई और रोड के किनारे लगभग 20 फीट चौड़ा और 25 फीट गहरा दो कुआं अपने उपयोग के लिए खोदा गया है।
जिससे रोड में पानी का छिड़काव किया जाता है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कुआं प्रॉपर तरीके से नहीं बनाया गया हैं जिसके कारण बच्चा कुएं में फिसल कर गिर गया और उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने इस मामले पर बरगवां थाने में लिखित शिकायत देकर कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।








