Re. No. MP-47–0010301

Bhind News: गोहद में माकान की पक्की दीवार ढहने से 4 मवेसी और एक बच्ची की मौत, 7 लोग घायल

Bhind News: गोहद में माकान की पक्की दीवार ढहने से 4 मवेसी और एक बच्ची की मौत, 7 लोग घायल

भिंड। गोहद चौराहा थाना अंतर्गत सर्वा गांव में मकान की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से एक आठ साल की बालिका की मौत हो गई। सात लोग घायल हो गए। जबकि तीन भैंस और एक भैंस का बच्चे के भी मौज हो गई है। घटना रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे की है।गोहद चौराहा थाना टीआइ बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि सर्वा निवासी उम्मेद सिंह उर्फ आशू सिंह तोमर पुत्र दिनेश सिंह तोमर निवासी सर्वा ने पिछले महीने ही दीवार बनाई थी। रविवार सुबह सभी लोग घर में थे। करीब सवा नौ बजे अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। मलबे नीचे सात-आठ लोग दब गए। ग्रामीणों की सहायता से मलबा हटाया गया। इसमे आठ वर्षीय शिवन्या तोमर पुत्री उम्मेद उर्फ आशू तोमर की मौत हो गई।

45 वर्षीय मिथलेश तोमर पत्नी गिरधारी तोमर, डेढ़ वर्षीय शिवांश तोमर पुत्र उम्मेदसिंह तोमर, नौ वर्षीय अंशी उर्फ अनुष्का तोमर पुत्र सुनील तोमर, 35 वर्षीय रेनू तोमर पत्नी हरेंद्र तोमर, 13 वर्षीय अमन तोमर पुत्र हरेंद्र सिंह तोमर, 16 वर्षीय ईशा तोमर पुत्र हरेंद्र तोमर, 11 वर्षीय परशुराम सिंह पुत्र हरेंद्रसिंह तोमर सभी निवासी सर्वा गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन भैंस और एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!