Re. No. MP-47–0010301

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जनार्दन मिश्रा को दिया अपना समर्थन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने जनार्दन मिश्रा को दिया अपना समर्थन

रीवा- भय भूख भ्रष्टाचार एवं राष्ट्र रक्षा के मुद्दे को लेकर देश मे लगभग 150 से अधिक सीटों में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। जिसमें मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब हिमाचल महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ इत्यादि प्रदेश में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला की निर्देशन पर प्रत्याशी मैदान पर हैं। वही रीवा लोकसभा 10 में जनार्दन मिश्रा जी के आग्रह पर आगामी रीवा जिले के विकास के संकल्प लेने पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला रीवा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा को अपना वोट एवं समर्थन देने का फैसला लिया है, रीवा जिले में लगभग 20000 से अधिक भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के समर्थक है जो जनार्दन मिश्रा की जीत पर आम भूमिका निभाएंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!