Re. No. MP-47–0010301

धू-धू कर जली सड़क किनारे खडी यात्री बस

धू-धू कर जली सड़क किनारे खडी यात्री बस

 

पृथ्वीपुर- निवाडी-पृथ्वीपुर मार्ग पर एचडीएफसी बैंक के सामने पुलिया के पास खडी यात्री सोना कम्पनी की बस अज्ञात कारणाें के चलते धू-धू कर जल गई, जिसकी आग फायर वाहन की मदद से बुझाई गई और हादसा होने से टल गया।

निवाडी-पृथ्वीपुर की ओर चलने वाली सोना कम्पनी की बस क्रमांक एमपी 28 पी 0385 जो निवाडी रोड एचडीएफसी बैंक पुलिया के पास कचरे के ढेर के पास खडी हुई थी और सुबह लगभग 5 बजे यात्री बस के जलने की लोगाें ने सूचना दी, जब तक बस पूरी तरह से आग की लपटें उठ रही थी ओर आसपास के लोगाें ने अपने घराें से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया ओर इतनी भयानक थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था और इसकी सूचना तत्काल नगर परिषद सीएमओ को दी, जिन्होंने मौके पर फायर वाहन भेजा और पुलिस की मौजूदगी में आग पर फायर बाहन की मदद से काबू पाया जा सका। और बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग ऐसे समय लगी जब सुबह लोग घूमने के लिए घराें से निकलते है और उसी समय आग की लपटें देखकर लोगाें ने इसे बुझाने का प्रयास कराया, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पूर्व में सोना की कम्पनी एक बस पिछले सप्ताह राजापुर गांव स्कूल के पास खदान में उतर गई और उसका चालक वहां से बस छोडकर भाग गया एवं इसके पूर्व इसी कम्पनी की बस दो माह पूर्व टीकमगढ़-पृथ्वीपुर मार्ग पर भीषण दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!