Re. No. MP-47–0010301

लगातार सिंगरौली में घटित हो रहे हादसे,लापरवाही या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं…? 

लगातार सिंगरौली में घटित हो रहे हादसे,लापरवाही या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं…?

 

सिंगरौली- प्रदेश की उर्जाधानी सिंगरौली में लगातार हादसे घटित होते आ रहें हैं कभी सड़क पर तो कभी खदानों में यह सिलसिला लगातार रुकने का नाम नहीं ले रहा भारी भरकम वाहनों द्वारा कभी राहगीर लोगों को कुचल दिया जाता है तो कभी बाइक स्वरों को या फिर खदानों में काम करने वाले लोगों को कुचल दिया जाता है ऐसा ही एक वाक्य कल सामने आया है जहां एनसीएल के निगाही माइंस में होलपैक डंपर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर पलट गया। इस घटना में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गईथी , जबकि आधा दर्जन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।https://youtube.com/shorts/wquFQP7DRNw?si=1yLOqvZgM0nW8F7a

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गवाने वाले मजदूर का नाम ओमकलेश्वर पांडेय है। जबकि, अन्य गंभीर मजदूरों का एनसीएल के नेहरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप कोयला खदान में काम करने वाले मजदूरों को लेकर जा रहा था। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में घायल हुए मजदूरों को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। इनमें कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि एनसीएल के निगाही माइंस में होलपैक डंपर अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर पलट गया। इस घटना में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए एनसीएल के नेहरू अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

सिंगरौली जिले में घटित होने वाली घटनाओं पर यदि गौर किया जाए तो ऐसा लगता है की इन हादसों की वजह कहीं ना कहीं लापरवाही है या फिर सुरक्षा के इंतजामों में चूक

Leave a Comment

error: Content is protected !!