Re. No. MP-47–0010301

जारी हुआ 10 वी का परिणाम,अनुष्का अग्रवाल का प्रदेश में पहला स्थान

जारी हुआ 10 वी का परिणाम,अनुष्का अग्रवाल का प्रदेश में पहला स्थान

-मेरिट लिस्ट में 82 स्टूडेंट्स, 58.10% पास हुए

भोपाल- माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 58.10% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। मेरिट में 82 स्टूडेंट्स हैं। मंडला के नैनपुर की रहने वाले अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले हैं। मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।

बता दे कि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 10वीं में टॉप किया है। अनुष्का को 495 अंक मिले हैं। वही कालापीपल शाजापुर के जयंत यादव ने 12वीं में टॉप किया है। मालूम हो कि इस साल इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख से अधिक स्‍टूडेंट्स ने भाग लिया था।

10 वी के प्रथम तीन श्रेणी के छात्र

 

9.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

इस साल 9.65 लाख स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा थी। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। 2024 में 9 लाख 65 हजार हजार छात्रों परीक्षा दी है। इस परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट और MPBSE MOBILE APP पर देख सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!