सीधी के जंगलों से आई खुशखबरी,संजय टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया चार शावकों को जन्म
सीधी: सीधी जिले में स्थित संजय टाइगर रिजर्व से लंबे समय बाद खुशखबरी आई है। यहाँ बाघिन टी-28 ने चार शावकों को जन्म दिया है जो अब करीब तीन माह के हो चुके है और मां के साथ अठखेलियां करते नजर आ रहे है। संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के बताए अनुसार बाघिन टी-28 ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इसके पहलें उसने तीन शावकों को जन्म दिया था।

बाघिन टी-18 के शावकों का भी किया था पालन-पोषण
बाधिन टी-28 दो साल पहले उस समय चर्चा में आई थी, जब माल गाड़ी की टक्कर से घायल बाघिन टी-18 की मौत हो गई थी। उसके चार शावक अनाथ हो गए थे। शावकों में एक को बाघ टी-26 ने शिकार कर लिया था। इसके बाद संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन बाधिन टी-18 के अनाथ तीन शावकों की
सुरक्षा को लेकर चिंतित था। तब बाघिन टी-28 ने अपने तीन शावकों के साथ ही बाधिन टी-18 के तीन शावकों को भी साथ ले लिया और उनका लालन-पोषण करने लगी। एक वर्ष से अधिक समय तक बाधिन टी-28 अपने तीन शावकों के साथ ही बाधिन टी-18 के शावकों को लेकर विचरण करती थी








