Re. No. MP-47–0010301

Mp के पांच जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश के पांच जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

Mp में आज बैतूल, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी और शहडोल में ओले गिरने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज – चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देवास और रायसेन के पूर्वी हिस्से में भी मौसम बदला रहेगा।

आज सुबह से भोपाल में धूप और बादल हैं। नर्मदापुरम, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर, बालाघाट, अनूपपुर के अमरकंटक, दमोह, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, खंडवा के ओंकारेश्वर और खरगोन के महेश्वर में भी मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से- मालवा-निमाड़, ग्वालियर, चंबल में गर्मी का असर है।

IMD, भोपाल की सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। इस वजह से 29 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके बाद तापमान में बढ़त होने लगी।

कब-कहां बारिश के आसार

• 28 अप्रैल: बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट है। नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, मंडला और डिंडोरी में यलो अलर्ट है।

• 29 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!