सीधी के संजय टाइगर रिजर्व में हुआ मादा बाघ टी- 44 का रेस्क्यू
संजय टाइगर के वन परिक्षेत्र ब्यौहारी बफर जोन के ग्राम बोचरो में किया गया रेस्क्यू*
सीधी:- संजय टाईगर रिजर्व एरिया अंतर्गत वन परिक्षेत्र ब्यौहारी बफर जोन में कई दिनों से रिहायशी इलाको में दहशत का पर्याय बन कर विचरण कर रही मादा बाघ टी- 44 का संजय टाईगर रिजर्व की टीम द्वारा शनिवार को सफलतम रेस्क्यू किया गया । यह रेस्क्यू ऑपरेशन संजय टाईगर रिजर्व बस्तुआ, दुबरी, ब्यौहारी, की संयुक्त टीम द्वारा सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम तकरीबन 5 बजे वन परिक्षेत्र दुबरी के अंतर्गत गोइन्दवार से किया गया। 
बताया जा रहा है कि बाघिन टी-44 कई दिनों से रिहायशी इलाके के आस पास विचरण कर रही थी और इस बीच गांव के मवेशियों का शिकार भी किया था। लिहाजा आस पास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मतदान का वहिष्कार किया गया था। अधिकारियों द्वारा बाघिन टी-44 को रेस्क्यू करने का आश्वासन दिया गया था। इस दौरान कलेक्टर सीधी स्वरीच सोमवंशी, उपसंचालक संजय टाइगर रिज़र्व राजेश कन्ना, सहायक संचालक मझौली नरेंद्र कुमार रवि, वन्यप्राणी चिकित्सक अधिकारी अभय सेंगर, वाइल्ड लाइफ कंसर्वशन ट्रस्ट के डॉक्टर प्रशांत देशमुख, वन परिछेत्र अधिकारी ब्यौहारी बफर जोन, परिक्षेत्र अधिकारी बस्तुआ महाबीर पाण्डेय एवं वन कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया। बताया जा रहा है कि बाघिन टी-44 को कुशमी अंतर्गत बने बाड़े में रखकर उसकी प्रतिक्रिया पर नियमित नजर रखी जाएगी। तत्पश्चात बाघिन को जंगलों में छोड़ने पर विचार किया जाएगा।









