Re. No. MP-47–0010301

सीधी के गौरव शुक्ला सहायक जिला अभियोजन अधिकारी पद पर हुए चयनित

सीधी के गौरव शुक्ला सहायक जिला अभियोजन अधिकारी पद पर हुए चयनित

सीधी-वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ला जिला न्यायालय सीधी के बेटे गौरव शुक्ला निवासी ग्राम तितिरा शुक्लान तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी का चयन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ है। जिससे परिवारजनों सहित जिले वासियों में अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह देखा जा रहा है। जिले के समस्त राजनीतिक,पदाधिकारी एवं समाजसेवी अधिवक्ता संघ सहित अधिकारी कर्मचारियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।

बता दे कि लोक सेवा आयोग के द्वारा म०प्र० शासन, गृह विभाग के अंतर्गत विज्ञापित पद सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के कुल 256 पद हेतु विज्ञापित किए गए थे। उक्त पदों की पूर्ति के लिए, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा – 2021 दिनांक 18.12.2022 को आयोजित की गई। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 04.01.2023 को घोषित किया गया। उक्त पदों हेतु अर्ह आवेदकों के साक्षात्कार 04.03.2024 से 04.04.2024 तक आयोजित किए गए थे जिसमें गौरव का चयन हुआ है प्रदेश स्तर पर इन्हें 26वी रैंक मिली है

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!