लोक अदालत के प्रचार रथ को प्रधान जिला न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीधी-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर सीधी एवं तहसील मुख्यालय चुरहट, मझौली तथा रामपुर नैकिन में दिनांक 11 मई 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री पाण्डेय ने नेशनल लोक अदालत के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 03.05.2024 को प्रचार रथ को जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ तथा पंप्लेट्स वितरण के माध्यम से नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जावेगा।https://youtu.be/HLK3OmvsOV0?si=Hg1OVRQxDgIsEbEr
इसके साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री संजीव कुमार पाण्डेय द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में सभी न्यायाधीशगण के साथ समीक्षा बैठक की। उक्त बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री सुधीर सिंह चैहान, विशेष न्यायाधीश श्रीमती रमा जयंत मित्तल, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री विकास चैहान, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री गौतम कुमार गुजरे, तृतीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुश्री उर्मिला यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेन्द्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री लक्ष्मण डोडवे, न्यायाधीशगण श्री सोनू जैन, श्रीमती रेनू श्रीवास्तव, श्रीमती सोनम शर्मा, श्री अभिषेक साहू, श्री अनिरूद्ध कुमार उचाड़िया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिद्धार्थ शुक्ला, श्री पंचराज तिवारी अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, श्री मुकेश सिंह कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग सहित जिला न्यायालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।








