Re. No. MP-47–0010301

पीट-पीटकर दो लोगों की निर्मम हत्या,खेत में मिले शव

पीट-पीटकर दो लोगों की निर्मम हत्या,खेत में मिले शव

 

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शवों की शिनाख्त न हो इसके लिए आरोपियों ने पत्थरों-ईंटों से कुचला और वस्त्र उतार पर अलग-अलग फेंक कर फरार गए। एक शव की शिनाख्त मोबाइल नंबर से कर ली गई है।

घटना नेमावर क्षेत्र के ब्रिज के पास की है। शुक्रवार सुबह पुलिस को संतोष मेहता के खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस और फोरेंसिक अफसर मौके पर पहुंचे तो देखा दोनों की हत्या एक ही जगह की लेकिन शव डेढ़ सौ मीटर दूर फेंके। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक दोनों के शरीर से वस्त्र उतार कर बाउंड्री के बाहर फेंक दिए गए थे।

पूरे शरीर पर चोट के निशान
पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला है। उस पर बात करने पर बताया कि एक मृतक का नाम हरिराम कराड़े निवासी ग्राम सांघी जिला खंडवा है। हरिराम मिस्त्री का काम करता था और तीन इमली के पास रहता था। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उसे तीन इमली क्षेत्र में शराब की दुकान पर देखा था। इसके बाद दोनों यहां कैसे पहुंचे इसकी जांच चल रही है। डीसीपी के मुताबिक पूरे शरीर पर चोट के निशान है। ईंट और पत्थरों से भी कुचला गया है। पुलिस मजदूर और आसपास काम करने वालों से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!