Re. No. MP-47–0010301

Sidhi crime:कुएं में मिला लापता युवक का शव,हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sidhi crime:कुएं में मिला लापता युवक का शव,हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के जीवित अवस्था का फोटो

सीधी- जिले के पुलिस चौकी सेमरिया अन्तर्गत ग्राम देवगढ़ से चार दिन पहले लापता युवक का शव आज मनकीसर गाँव में एक कुएं में तैरता हुआ मिला है। कुएं में शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र दहशत क माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

जी हाँ मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवगढ़ निवासी राजकुमार केवट 32 वर्षीय 1 तारीख को करीब 10 बजे रात घर से लापता हो गया था। जिसकी सूचना 2 तारीख को सेमरिया चौकी में भी दी गई थी।

आज शनिवार के दिन करीब 11 बजे लापता युवक का शव कुएं में तैरता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद चारों ओर सनसनी फैल गई। मृतक के भाई सूरज केवट ने आरोप लगाया है कि मेरे भाई को प्रताड़ित करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस प्रशासन पर भी उन्होंने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि 1 तारीख से मेरा भाई लापता था लेकिन उसे ढूंढने का प्रयास नहीं किया गया।

वही थाना प्रभारी चुरहट पुष्पेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि शव मिलने की सूचना पर हमारी टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!