Re. No. MP-47–0010301

सीधी में सड़क हादसा,नहर मे समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, कई लोगों के मरने की आशंका

सीधी में सड़क हादसा,नहर मे समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, कई लोगों के मरने की आशंका

सीधी- जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरिगवा में आज सड़क हादसा घटित हो गया है जहां रीवा की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में समा गई। जिसकी वजह से कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा करीब 3 बजे हुआ है। हालांकि उसमें कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी नहीं है फिलहाल एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है अभी भी पुलिस एवं प्रशासन की टीम के द्वारा उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वाहन को बाहर निकाल लिया गया है मौके पर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा मौजूद है

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!