Re. No. MP-47–0010301

रेत लदे ट्रैक्टर ने एएसआई को कुचला मौके पर हुई मौत

रेत लदे ट्रैक्टर ने एएसआई को कुचला मौके पर हुई मौत

शहडोल- जिले में रेत माफ‍िया ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्‍टर से कुचलकर एएसआई की हत्‍या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना रात एक बजे हुई।

पुलिस के अनुसार जिले के ब्‍यौहारी क्षेत्र के बड़ौली गांव में अवैध रेत खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद एएसआई महेंद्र बागरी और दो अन्‍य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे।

जब एएसआई महेंद्र बागरी ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्‍टर को रोकने की कोशिश की तो ट्रैक्‍टर चालक ने रेत से भरा ट्रैक्‍टर महेंद्र बागरी पर चढ़ाकर उन्‍हें कुचल दिया। जानकारी के अनुसार इससे एएसआई महेंद्र बागरी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक रेत से भरा ट्रैक्‍टर लेकर मौके से फरार हो गया। महेंद्र बागरी ब्‍यौहारी थाने में पदस्‍थ थे।

बताया जाता है कि एएसआई ने वाहन चालक को रोकने का इशारा किया था, लेकिन वह चलते वाहन से कूद गया और ट्रैक्‍टर ने एएसआई को कुचल दिया।

इस घटना की सूचना के बाद वरिष्‍ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों को पकड़ने के लिए सघन जांच अ‍भियान भी चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!