Re. No. MP-47–0010301

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल

 

सागर- कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुई निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली। निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।

इस मामले में विधायक निर्मला सप्रे का कहना है कि कुछ दिन पहले मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के सम्मान में कुछ गलत बात कही थी। मैं भी आरक्षित वर्ग से महिला विधायक हूं और उसे बात से मुझे बहुत ठेस लगी इसलिए मैंने भाजपा को चुना यहां महिलाओं का सम्मान है।

लोकसभा चुनाव के दौरान एक और बड़ा झटका कांग्रेस को बीना से लगा है । बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही निर्मला ने सभी को चौंकाते हुए मुख्यमंत्री, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली। निर्मला ने दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था । पहले चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महेश राय से हारी थी। 10 साल बाद फिर उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश राय से हुआ। इसमें उन्हें जीत मिली।

निर्मला सप्रे के अचानक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के नेता भी आश्चर्यचकित रह गए। रविवार सुबह तक निर्मला सप्रे के भाजपा में जाने की खबर ना तो स्थानीय पदाधिकारी को थी और ना ही कांग्रेस नेताओं को।
सीएम की सभा के दौरान ही एकाएक सभी को जानकारी मिली। माना जा रहा है कि इस उथल-पुथल में बड़ी भूमिका खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की हो सकती है।
कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने के साथी यह भी लगभग तय हो गया कि बीना विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर चुनाव होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया। उन्‍होंने कहा कि अब बीना क्षेत्र का विकास और अधिक गति से होगा। वहीं ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर डॉ आनंद अहिरवार ने इस पर हैरत जताई है।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!