मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत हुआ मतदान
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत नौ लोकसभा क्षेत्रों में हो रही मतदान में खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचना शुरू हो गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
इस दौरान कहीं मतदाताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, तो कहीं लकी ड्रॉ भी निकाला जा रहा है। बता दे कि इस चरण में 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता 127 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे।
मध्य प्रदेश में 11 बजे तक के मतदान के आंकड़े
बैतूल- 32.65%
भिंड – 25.46%
भोपाल- 27.46%
गुना- 34.53%
ग्वालियर- 28.55%
मुरैना- 26.62%
राजगढ़ – 34.81%
सागर- 30.31%
विदिशा- 32.64%








