Re. No. MP-47–0010301

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया शैक्षणिक भ्रमण सीखा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण का तरीका

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र का किया शैक्षणिक भ्रमण सीखा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण का तरीका

पन्ना। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना पहुँचे। विद्यार्थियों ने केव्हीके में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक पी.एन. त्रिपाठी एवं उप संचालक कृषि ए.पी. सुमन ने जानकारी प्रदान कर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना के छात्र-छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पोषक तत्वों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। केन्द्र के निदेशक ने मृदा नमूना एकत्रित करने के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण से हमें ये पता चलता है कि मृदा में किन पोषक तत्वों की अधिकता है और किन पोषक तत्वों की कमी है। मृदा परीक्षण से फसल की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।

भ्रमण कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सीता गौतम, जॉनी अत्री एवं क्षितिज चौधरी ने भी भाग लिया। सीता गौतम ने कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिको एवं निदेशक का विद्यालय के विद्यार्थियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!