Re. No. MP-47–0010301

सीधी-मजदूरों को ले जा रहा वाहन पलटा, एक की मौत दो दर्जन से अधिक घायल

सीधी-मजदूरों को ले जा रहा वाहन पलटा, एक की मौत दो दर्जन से अधिक घायल

सीधी-थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलवारी के ग्राम पोंड़ी में मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन के पलटने से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो दर्जन से ज्यादा श्रमिक घायल हुए हैं, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली एवं जिला अस्पताल सीधी में जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8 मई को सुबह 9 बजे के करीब मजदूरों को ले जा रहा वहां ग्राम गंगेई से मजदूरों को ले जा रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार दो दर्जन से अधिक मजदूरों को चोटें आई हैं जिसमें लालावती रावत पति रजन रावत 35 वर्ष की मौत हो गई है।

वहीं कई लोग घायल हैं जिनका उपचार मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है के जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन गंगेई से श्रमिकों को भरकर चुवाही के लिए जा रहा था, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर तिलवारी ग्राम पंचायत के पोडी गांव में पलट गई जिसमें

सवार दो दर्जन से ज्यादा मजदूर चोटिल हुए।

घटना की सूचना मझौली थाने को दी गई सूचना पाते ही मझौली थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए 108 एबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डॉक्टर राकेश तिवारी एवं स्टाफ द्वारा घायलों का उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया घायलों में से एक महिला मजदूर की मृत्यु होना बताया गया है।

नदारत रहे बीएमओ व कई स्वास्थ्य कर्मी

घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपखंड अधिकारी आरपी त्रिपाठी घायलों की स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लेते हुए मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों को अनुपस्थित पाए जाने पर कर्मचारी उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित लगाया गया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक मौजूदा विकासखंड प्रबंधक कमलेश चौधरी के द्वारा 8 मई का अग्रिम हस्ताक्षर उपस्थिति पंजी में पाया गया जिसे उपखंड अधिकारी द्वारा अनुपस्थित किया गया एवं प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को प्रेषित करने की बात कही गई है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!