Re. No. MP-47–0010301

साढ़े सात किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

साढ़े सात किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

-अमिलिया पुलिस की कार्रवाई

सीधी-अमिलिया पुलिस द्वारा मुखविर से मिली सूचना पर 75 हजार रुपये कीमती साढ़े सात किलो गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन में उपयोग की जा रही बाइक भी जब्त कर ली गई है।
बताया गया कि मुखविर की सूचना पर अमिलिया पुलिस द्वारा सजवानी-कोदौरा रोड में घेराबंदी कर 7.50 किलो गांजा जब्त किया गया। आरोपियों में ज्योतिष पिता अशोक कुमार दुबे (26) निवासी नदनी थाना विन्ध्यांचल जिला मिर्जापुर उप्र, दिव्यांश पिता अनूप कुमार पांडेय (20) निवासी चरेडू चौखठा थाना जिगना जिला मिर्जापुर उप्र एवं शुभम पिता मुनीम तिवारी (19) निवासी कलना गैपुरा थाना विन्ध्यांचल जिला मिर्जापुर उप्र को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 बी के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही मे टीआई राकेश बैस,उप निरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी, एएसआई लालमणि बंशल,उग्रभान मिश्रा,प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह, आरक्षक प्रकाश सिंह, दिनेश रावत का सराहनीय योगदान रहा है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!