Re. No. MP-47–0010301

MP Crime: 17 साल के नाबालिग ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, POCSO के तहत मामला दर्ज

MP Crime: 17 साल के नाबालिग ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, POCSO के तहत मामला दर्ज

पीटीआई, आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक 17 वर्षीय लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच वर्ष लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना सोयत कला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रविवार शाम को हुई।

लड़की को फुसलाकर घर ले गया लड़का

सोयत कला पुलिस थाने के प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने कहा कि लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी लड़का उसे फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बाद में रात में पेट में दर्द होने के बाद लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों को दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच में अपराध की पुष्टि हो गई है।

पोक्सो के तहत मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाबालिग लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!