Re. No. MP-47–0010301

sidhi news:सड़क पर बिखरा नाली का कचरा,सफाई के बाद  भूला नगरपालिका

sidhi news:सड़क पर बिखरा नाली का कचरा,सफाई के बाद  भूला नगरपालिका

सीधी- साफ सफाई के मामले में अक्सर फिसड्डी रहने वाली  नगर पालिका  इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है कारण की  यहां की नालियों में भारी भरकम मात्रा में कचरा ही कचरा दिखाई देता हैं एक तो उनकी सफाई नहीं होती और यदि कभी लाखों मिन्नते और शिकायतों के बाद  नालियों की सफाई होती है तो नालियों का कचरा सड़क की शोभा बढ़ाते देखा जाता है। लोगों की यह शिकायत है कि नगर पालिका कचरा निकालने के बाद कई दिनों तक कचरे  के ढेर को  सड़कों पर ही पड़ा रहने देती है ना तो इस ओर नगर पालिका के कर्मचारियों का ध्यान जाता है ना ही अधिकारियों का कॉलोनी और मोहल्ले की तो बात छोड़ दें बीच शहर में भी यही हाल देखा जाता है।

जी हां बता दे की नगर पालिका परिषद सीधी में सफाई के नाम पर एक भारी बजट खर्च होता है जिसमें कई सारे कर्मचारी और वाहन लगे हुए हैं लेकिन जब बात साफ सफाई की हकीकत की आती है तो नगर पालिका की कॉलोनियों से लेकर शहर तक का हाल बेहाल है। यहां नालियां भरी पड़ी है पानी का रिसाव हो रहा है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा लोगों की कई शिकायतों के बाद यदि नालियों की सफाई भी होती है तो नालियों का कचरा सड़क पर कई दिनों तक पड़ा रहता है ऐसा ही नजारा नगर पालिका से कलेक्ट्रेट मार्ग में इन दिनों देखने को मिल रहा है जहां दीनदयाल कॉलोनी के पास तीन या चार दिन पहले नालियों की सफाई की गई थी लेकिन उसका कचरा अभी भी सड़क पर पड़ा हुआ है उसे उठाने की जहमत नगर पालिका द्वारा नहीं की गई है। कहने को तो नगरपालिका में कचरा इकट्ठा करने वाले वाहनों की लंबी कतार है सफाई कर्मचारियों की भी कोई कमी नहीं है बावजूद इसके न जाने क्या कारण है कि नालियों से निकले कचड़े सड़कों पर पड़े पड़े लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। जरूरत है इस व्यवस्था में सुधार की शहर की स्वच्छता और सुंदरता बरकरार रहे नगर पालिका अधिकारी को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो लोगों की चर्चाएं और शहर की व्यवस्थाएं दोनों ही अस्त-व्यस्त हो जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!