Re. No. MP-47–0010301

शिक्षक के साथ हुई धोखाधड़ी, ATM बदलकर निकाली राशि

शिक्षक के साथ हुई धोखाधड़ी, ATM बदलकर निकाली राशि

देवास- देवास के बआवई गाँव में पदस्थ एक शिक्षक धीरज कुमार वर्मा के साथ धोखाधड़ी करते हुए उनका एटीएम कार्ड बदलकर एक बदमाश द्वारा 62500 रुपए निकाल लिए गए यह घटना रविवार की है जिसमें संदिग्ध आरोपित सीसीटीवी फुटेज में नजर भी आ रहा है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
एटीएम का कार्ड बदलने के बाद अलग-अलग जगह से चार बार में एटीएम कार्ड का पिन डालते हुए 62 हजार पांच सौ रुपए की राशि निकाली।

38 हजार रुपये ग्राम फार्मपिपलिया के पास मां चामुंडा फिलिंग स्टेशन पम्प से, देवास के केपी कालेज के पास एटीएम से 3 बार में 24 हजार 500 रुपये निकाले।
इसका पता चलने पर शिक्षक ने बैंक से स्टेटमेंट निकाला उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में प्रथमदृष्टया आरोपित की पहचान करने के लिए नगर में बजरंग चौक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। घटना के समय काली रंग की स्कार्पियो गाड़ी में काले कपड़े पहना हुआ व्यक्ति एटीएम में जाते हुए दिख रहा था।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!