Re. No. MP-47–0010301

कलेक्ट्रेट से जमोड़ी तरफ एवं जमोड़ी से कलेक्ट्रेट तरफ आने जाने वाले समस्त वाहनों स्वामियों के लिए विशेष सूचना

कलेक्ट्रेट से जमोड़ी तरफ एवं जमोड़ी से कलेक्ट्रेट तरफ आने जाने वाले समस्त वाहनों स्वामियों के लिए विशेष सूचना

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगड़ना नियत दिनांक 04 जून 2024 को संजय गांधी स्मृति कॉलेज (स्ट्रांग रूम) में की जाना नियत है जिसमें काफी संख्या क्षेत्रीय जन एवं ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। आम जनमानस के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये दिनांक 04/06/2024 को रात्रि 02 बजे से मतगड़ना समाप्ति तक कलेक्ट्रेट से जमोड़ी तरफ एवं जमोड़ी से कलेक्ट्रेट तरफ आने जाने वाले समस्त वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्ट्रेट से जमोड़ी तरफ जाने वाले समस्त वाहन अस्पताल तिराहा गांधी चौक लालता चौराहा से गोपाल दास रोड होते हुए जमोड़ी तिराहा निकलना सुनिश्चित करेंगे तथा जमोड़ी से कलेक्ट्रेट की तरफ आने वाले समस्त वाहन नया बस स्टैंड जमोड़ी तिराहे से गोपाल दास रोड तरफ से निकलना सुनिश्चित करेंगे तथा भारी एवं मालवाहक वाहन बाईपास का उपयोग करेंगे।

कलेक्ट्रेट तरफ से मतगड़ना स्थल पर जाने वाले प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी एवं पत्रकार जिनका पास जारी है वे अपने वाहन को कन्या महाविद्यालय ग्राउंड में पार्क कर वहा से पैदल मतगड़ना स्थल तक जायेगे।

 जमोड़ी तरफ से मतगड़ना स्थल पर जाने वाले प्रत्याशी, उनके प्रतिनिधि, शासकीय कर्मचारी एवं पत्रकार जिनका पास जारी है वे सभी अपने वाहन को संजय गाँधी महाविद्यालय ग्राउंड में पार्क कर वहा से पैदल मतगड़ना स्थल तक जायेगे।

 मधुरी से कलेक्ट्रेट तरफ आने जाने वाले लोग कन्या महाविद्यालय की बाउंड्री के बगल वाली रोड़ का उपयोग करेंगे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!