नौतपा के आखिरी दिन में सीधी जिले में भयंकर बारिश आधी एवं ओले का हुआ प्रकोप
सीधी जिला से आ रही है बड़ी खबर बीती रात को सीधी जिला में भयंकर बारिश और आंधी का प्रकोप देखने को मिला है जिसमें कई तरह की नुकसान भी देखने को मिल गया है आपको बता दें कि कल सुबह से बारिश आंधी का कोई नामोनिशान नहीं था लेकिन अचानक से 2:00 के बाद मौसम में भयंकर बदलाव देखने को मिला अचानक से तेज हवाएं चलने लगी और कुछ भी देर में भयंकर बारिश और बारिश के साथ ओले भी पढ़ने लगे जिसकी वजह से सीधी शहर से लेकर आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में जान मलका काफी नुकसान हो गया है।
सीधी शहर के समीप भलुहा गांव में आंधी और बारिश का भयंकर प्रकोप देखने को मिला है दरअसल भलुहा गांव में भयंकर बारिश और आंधी की वजह से कई सारे पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं कुछ पेड़ तो घरों में जाकर गिर गए हैं जिसकी वजह से घर को भी काफी सारे नुकसान हुए हैं इतना ही नहीं घर के अन्दर पानी घुसने के कारण परिवार बेघर हो गए और किसान द्वारा बनाए गौशाला में जाकर गिरा जिसकी वजह से कई सारे गायों को भी चोट आई है
इसके अलावा अगर हम बात करें सीधी शहर के अन्य गांव में तो कई जगह बिजली के खाबो पर पेड़ गिर जाने की वजह से पिछले 24 घंटे से लाइट की कोई सुविधा नहीं मिली है और कई सारी गांव अभी भी अंधेरे की चपेट में है आपको बता दें कि बिजली विभाग भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और बिजली विभाग की तरफ से कोई एक्शन नहीं देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से टूटे खंबे और खेतों में पड़े तार जानवरों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं आपको बता दें कि शहर के समीप ही पेड़ गिर जाने की वजह से 11000 वोल्टेज खंभे का तार टूटकर जमीन पर पड़ा हुआ है और इसके विपरीत बिजली विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए उसे तार को हटाना चाहिए पर बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिसकी वजह से उसमें फंसकर दो जानवर भी मर चुके हैं।और कई जगह तो घरों में पेड़ गिर जाने की वजह से पूरा का पूरा घर ही क्षतिग्रस्त हो चुका है और कुछ लोग बेघर तक हो गए हैं।श्रीनिवास पिता जमुना राम द्विवेदी मिर्गेंद्र द्विवेदी पिता जमुना राम द्विवेदी कृष्ण गोपाल द्विवेदी पिता सिद्धनाथ द्विवेदी अंधी तूफान की वजह से कई लोगो का नुक्सान हुआ।








