सीधी का सांसद कौन,फैसला आज,राजेश को मिलेगी सफलता या कमलेश्वर के सर सजेगा ताज
सीधी- करीब डेढ़ माह से अधिक समय के इंतजार के बाद आज निर्णय की घड़ी आ गई है। सीधी से सांसद की कुर्सी किसके नाम होगी इसका फैसला अबसे कुछ देर बाद शुरू हो जाएगा सीधी सीधी संसदीय क्षेत्र व्योहारी से लेकर संपूर्ण सिंगरौली जिला कुल मिलाकर आठ विधानसभा सीटों को मिलकर पूरा होता है यहां सीधी सिंगरौली और व्योहारी में मतगणना होगी।
बता दे कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव के दौरान सीधी संसदीय क्षेत्र में पहले चरण में ही मतदान का कार्य पूर्ण हो गया था जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के साथ-साथ कुल 17 उम्मीदवार मैदान में थे और उनके भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होकर संजय गांधी महाविद्यालय में आज ही के दिन के इंतजार में था इंतजार की घड़ियां समाप्त होती है आज सुबह 8:00 बजे से मतगणना का क्रम प्रारंभ होगा जिसमें यह फैसला होगा की सीधी से संसद की कुर्सी किसे मिलने जा रही है प्रबल संभावना भाजपा के राजेश मिश्रा और कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल के बीच जताई जा रही है वहीं राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह भी गोंडवाना से चुनाव मैदान में है।
सीधी जिले में बात करें तो भाजपा ने इस बार डॉक्टर राजेश मिश्रा पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस में पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है एक और जहां डॉक्टर राजेश मिश्रा भाजपा के बयानात तले चुनाव मैदान में उतरे हैं और एक चिकित्सक के रूप में उनकी पहचान है भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं वही कमलेश्वर पटेल सिहावल से दो बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं और उनकी विरासत भी राजनीति में काफी तगड़ी पकड़ रखी है।
एक और जहां बीजेपी कैंडिडेट एग्जिट पोल और भाजपा के सशक्त बैनर तले खुद को विजई मान रहे हैं वही कमलेश्वर पटेल अपनी कड़ी मेहनत और सशक्त चुनाव प्रचार के कारण भाजपा को पराजित करने का दम भर रहे हैं हालात फैसला क्या होगा आज शाम तक सबको पता चल जाएगा।
कुल 17 लोग मैदान में
सीधी संसदीय क्षेत्र से कुल 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा के अलावा पूजन राम साकेत नामें (बब्बू) बहुजन समाज पार्टी, अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, श्रीमती तारा देवी सिंह राष्ट्रीय जनसंचार शाह मूलनिवासी पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक, रामविशाल ज पार्टी, रामसहाय साहू आपका गणतंत्र पार्टी, श्यामलाल वैश्य जाना पार्टी, संजय नामदेव कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया तथा निर्दलीय प्रसाद वर्मा, दद्दी यादव, दशरथ प्रसाद बैस, भगवान प्रसाद तिवारी, नण सिंह बैस एवं सुनील तिवारी चुनाव मैदान में हैं।
शुरू हुआ क्रम
संसंजय गांधी लगभग शुरू होने वाला है कर्मचारी की आवाज आई कार्यक्रम जारी हो गया है पहले मत पत्रों की घटना होगी उसके बाद एवं से गणना शुरू होगी










